अटल सदन ढालपुर में पुलिस अधीक्षक करेंगे मेधावियों को पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित अटल सदन में एक दिसंबर को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में जिले के कक्षा नौवीं से 12वीं तक के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
अमर उजाला, नालंदा नेक्स्टजेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुल्लू एवं एपीसी एकेडमी घुमारवीं संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इसके अलावा इस कार्यक्रम में मिनर्वा स्टडी सर्किल, आर्यन द गुरु हमीरपुर, संजय चौहान गवर्नमेंट कांट्रेक्टर जाहू जिला हमीरपुर आदि सह प्रायोजक होंगे।
समारोह में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के इस साल के टॉपर्स छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया जाएगा। कुल्लू जिले के अटल सदन में कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। इसमें छात्र-छात्राएं सुबह 8.30 से 10:30 तक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल और विशेष अतिथि उच्च शिक्षा विभाग कुल्लू के उपनिदेशक देश राज डोगरा विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे।