शकोली स्कूल के सालाना समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मचाया धमाल
मेधावी विद्यार्थी नवाजे, सिमरन को बेस्ट स्टूडेंट आफ द ईयर का मिला खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकोली का 15वां सालाना समारोह मंगलवार को स्कूल प्रांगण में मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अमा जुले, अमा जुले मैं जाणा लाहौला गीत की प्रस्तुति से माहौल को खुशनुमा बनाया।
विद्यार्थियों ने लाहौली, राजस्थानी संस्कृति की झलक के साथ ट्रैफिक नियमों पर एक नाटक की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम में उपायुक्त किरन भड़ाना मुख्यातिथि थीं। एसडीएम उदयपुर अलीषा चौहान विशिष्ट अतिथि थीं। एसडीएम अलीषा चौहान ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। इस मौके पर 2024-25 के शैक्षणिक स्तर पर अव्वल रहे छठी कक्षा में आरव, राधिका, योगेश, सातवीं कक्षा में दिव्यांश, दिव्या और अंशुल आठवीं कक्षा में आयुश, रिया, स्वातिका को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। नौवीं में अर्जुन, कार्तिक और विदिशा, दसवीं कक्षा में दीपक, गीतांजली, वेदिका को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया है। जमा एक कक्षा में दीया को प्रथम राधिका को द्वितीय और फुलन देवी को तीसरे स्थान पर पुरस्कृत किया गया। 12 वीं कक्षा में नितिका, अभिषेक और राधिका को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। योग में स्नेहा मोहिंदर, आल राउंड वेस्ट छात्र आयुष और विकास ऑल राउंड वेस्ट छात्रा पुष्पा को भी उत्कृष्टता का सम्मान दिया गया।
खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मान मिला। यूनिफार्म के लिए जमा एक की गीतांजलि, जमा दो कक्ष की सिमरन को बेस्ट स्टूडेंट आफ द ईयर से सम्मानित किया गया। प्राइमरी स्कूल कुकुमसेरी के बच्चों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस मौके पाठशाला के एसएमसी अध्यक्ष शकुन्तला, शकोली पंचायत प्रधान संतोष कुमारी, मड्ग्रां स्कूल के प्रधानाचार्य लालपत शर्मा, किशोरी स्कूल के मुख्याध्यापक अवनिरेंदर सिंह राधेश, जिप के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव शर्मा सहित पाठशाला के अध्यापक वर्ग उपस्थित रहे।