मनाली। थाना मनाली में चिट्टा की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार दंपती समेत तीन लोगों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। सभी आरोपियों को मनाली की अदालत में पेश किया गया।
न्यायालय ने आरोपियों को 25 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब चिट्टा की तस्करी को लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मनाली पुलिस ने अलेउ के पास एक क्वार्टर में रहे पंजाब के दंपती समेत तीन लोगों से 19 ग्राम से अधिक चिट्टा पकड़ा था। एसपी कुल्लू मदन लाल ने कहा कि जांच जारी है। संवाद