फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू से लेकर कोकसर तक हुई बारिश, गिरा तापमान

विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग पर जून के महीने में बारालाचा दर्रा  पर हो रही बर्फबारी के बीच पहुंचे पर्यटक।-सं
विज्ञापन
कुल्लू/सिस्सू। जिला कुल्लू के साथ लाहौल घाटी में सोमवार मौसम सुबह से लेकर शाम तक खराब रहा। आसमान में बादल छाए रहे और कुल्लू से लेकर चंद्राघाटी तक रुक-रुक कर बारिश हुई।
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा सहित सीबी रेंज की ऊंचाई वाले इलाकों में दिनभर रुक-रुक कर फाहे गिरते रहे। रोहतांग से सटे गांव कोकसर में भी दिनभर बारिश का दौर जारी रहा। इससे तापमान में भी गिरावट आई है।
कुल्लू में बीच-बीच में अंधड़ चला, जिससे लोगों को परेशानी हुई। रोहतांग दर्रा, शिंकुला, बारालाचा व कुंजुम दर्रा सहित चंद्रताल झील में सैलानियों ने बर्फ के फाहों के बीच खूब मस्ती की। फाहों में मस्ती के फोटो व वीडियो लेकर अपने सैर सपाटे को यादगार बना दिया। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने पर्यटकों को संवेदनशील इलाकों की तरफ न जाने की हिदायत दी है। साथ में नदी नालों से भी दूर रहने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें