फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने... पर नाचे दर्शक

विज्ञापन
लाहौल के त्रिलोक नाथ में पोरी मेला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या प्रस्तुति देते हंस राज रघुवंशी।
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिले के त्रिलोकनाथ में राज्यस्तरीय पोरी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी ने खूब धमाल मचाया। उन्होंने भगवान त्रिलोकीनाथ की वासस्थली में आयोजित पोरी मेले की सांस्कृतिक संध्या को भक्तिमय बनाते हुए दर्शकों को खूब नचाया।
विज्ञापन

उन्होंने शंभू तेरी माया कहीं है धूप कहीं है छाया..., शिव समा रहे मुझमें..., ऐसा डमरू बजाया भोले नाथ ने सारा कैलाश पर्वत मग्न हो गया..., गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो..., मेरे शंभू मेरे संग रहना... गीत पर तालियां बटोरीं। उनसे पहले लोकगायिका रोजी शर्मा ने बाला तेरी शील मेरी, शाना ओ मयाड़ो देशा शाना ओ, हाइवो यारा छोकरो लाहौली गाने पर वाहवाही लूटी।
मेले की सांस्कृतिक संध्या में हिमालयन क्वीन एवं प्रिंसेस प्रतियोगिता को दर्शकों ने खूब पसंद किया। रैंप पर युवतियों ने खूब जलवे बिखेरे। गायक आकाश लोन्चेंपा ने सोनम डोलमा हो मेरी जान, जागा जागा सेला, मेता फेरोनी जाना गीतों से समां बांधा। टशी और राधिका लाल ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। पोरी मेले की दूसरी संध्या का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तिंदी की छात्राओं ने किया। उन्होंने लाहौल, पंगवाली लोकनृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

महिला मंडल चिमरेट, धार (सलग्रां) और महिला मंडल मूरिंग ने भी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर रहे। उन्होंने लाहौल के जाहलमा सहित विभिन्न बाढ़ग्रस्त नालों का तटीकरण को लेकर जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। उन्होंने मेले के संचालन के लिए 51 हजार की राशि देने की भी घोषणा की है। इस मौके पर स्थानीय विधायक अनुराधा राणा, जिप अध्यक्ष वीना देवी, उपाध्यक्ष राजेश कऊपा, उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें