कुल्लू के शाट में किसानों-बागबानों द्वारा गठित की गई द हिम ग्रामीण कृषि एवं मार्केटिंग सोसायटी क?
- फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू की शाट सब्जी मंडी में कृषि उत्पादक संगठनों को भी कारोबार करने के लिए मार्केट बोर्ड ने जगह उपलब्ध करवाई है। किसानों-बागबानों की ओर से गठित की गई द हिम ग्रामीण कृषि एवं मार्केटिंग सोसायटी को मिली दुकानों का शुभारंभ नाबार्ड के मुख्य प्रबंधक ने किया।
किसान-बागबान अब अपने उत्पादों को बाहरी राज्यों तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। नाबार्ड की ओर से जिला कुल्लू में करीब आधा दर्जन कृषि उत्पादक संगठनों का हाल ही में गठन किया है। इन समूहों को अब नाबार्ड ने प्रदेश मार्केट बोर्ड के सहयोग से जिला भर की सब्जी मंडियों में भी जगह उपलब्ध करवाने की पहल की है और मार्केट बोर्ड ने भी इन्हें हरी झंडी दी है। नाबार्ड के महाप्रबंधक निलय डी कपूर ने शाट में किसानों-बागबानों से मुलाकात की और उनकी नई दुकान का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ नाबार्ड की एचपीआरओ ऋतु वर्मा, कुल्लू के डीडीएम ऋषभ ठाकुर के साथ एपीएमसी के सचिव सुशील गुलेरिया व बैंकों के अधिकारी तथा सोसायटी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।