फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद की जाए अग्निपथ योजना : टीएस ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक लीग के चेयरमैन बोले, कमजोर होगी सेना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना देशहित में नहीं है, इससे भारतीय सेना कमजोर होगी। भूतपूर्व सैनिक लीग कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के चेयरमैन सेवानिवृत्त बिग्रेडियर टीएस ठाकुर ने वीरवार को प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार ने 2022 में इस योजना को लाया। इसमें सिर्फ चार साल के लिए भर्ती की जाती है। छह महीने की ट्रेनिंग दी जाती है।
छह महीने में सैनिक की ट्रेनिंग नहीं हो सकती, सैनिक बनने के लिए कम से कम पांच साल चाहिए, तभी उसके अंदर देशभक्ति का जज्बा आएगा। जब भविष्य सुरक्षित नहीं है तो जवान कैसे जंग के मैदान में दुश्मन का मुकाबला कर सकेगा। अग्निवीर जब चार साल बाद लौटेगा तो उसके हाथ खाली होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि भारत देश की सीमाएं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और चीन से जुड़ी हैं। सेना कमजोर होने की स्थिति में ये हमें आंखें दिखा सकते हैं। हिमाचल में अब तक दो अग्निवीर शहीद हुए हैं। उन्होंने मांग की कि अग्निवीर योजना को बंद किया जाए। इस दौरान सेवानिवृत्त कैप्टन तारा चंद ठाकुर, पूर्व सैनिक खेम चंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें