फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार में कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला

Mon, 05 Oct 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला फूंक कर जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि, बंजार पुलिस ने पुतला छुड़ाने की कोशिश की लेकिन गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक डाला। यह प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी के शादी समारोह के दिन हुई सीबीआई जांच पर किया। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली और अनुराग ठाकुर के इशारे पर सीबीआई ने जांच की है।
विज्ञापन


यह प्रदर्शन बीसीसी के अध्यक्ष जय बिहारी लाल की अध्यक्षता में किया गया। बीसीसी के पदाधिकारियों, सदस्यों, अग्रणी संगठनों के प्रमुखों ने विश्रामगृह खुंदन से लेकर पुराने बस अड्डा बंजार तक केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में ढोल नगाड़ों के साथ आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली और अनुराग ठाकुर आदि अन्य केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बंजार कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वयं करोड़ों के घोटाले में संलिप्त हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान बीसीसी उपाध्यक्ष किशन ठाकुर, टेहल सिंह राणा, रूम सिंह, थरवन पालसरा, वर्कत अली, महासचिव टीसी महंत, मोती राम पालसरा, महेंद्र शशी, सुरेंद्र पाल, प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष हरि सिंह नेगी, सचिव डूर सिंह, पस बंजार अध्यक्षा प्रभा पालसरा सहित काफी संख्या में कांग्रेसियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें