फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी प्रशिक्षुओं ने किया कक्षाओं का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दूसरे दिन भी जेबीटी प्रशिक्षुओं ने प्रदर्शन किया। उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ प्रशिक्षु प्रदर्शन कर रहे हैं। कुल्लू में मंगलवार को रामेश्वरी टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शाढ़ाबाई, जेबीटी कॉलेज गड़सा और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जरड़ (डाइट) में कक्षाओं का बहिष्कार किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षु सरकार से उच्च न्यायालय के इस फैसले को चुनौती देने की मांग कर रहे हैं। पांचवीं तक की कक्षाओं को पढ़ाने के लिए बीएड डिग्री धारकों के पात्र होने से जेबीटी प्रशिक्षुओं को रोजगार नहीं मिलेगा। उनके प्रशिक्षण करने का क्या फायदा रह जाएगा।
जेबीटी प्रशिक्षु राघव भारद्वाज, बॉबी, अनुभव, युगल राणा ने कहा कि बीएड और जेबीटी का अलग-अलग प्रशिक्षण करवाया जाता है। ऐसे में बीएड के प्रशिक्षु कैसे जेबीटी के लिए पात्र हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने जेबीटी प्रशिक्षुओं के हितों के खिलाफ फैसला सुनाया है। प्रदेश सरकार को इस फैसले को दुरुस्त करवाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए, जिससे हजारों जेबीटी प्रशिक्षुओं का रोजगार सुनिश्चित हो सके। फैसले को वापस नहीं लिया गया, तो कक्षाओं बहिष्कार व प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें