फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

Fri, 25 Apr 2025 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
ढालपुर में पहलगांव आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कैंडल मार्च निकाल
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों ने पहलगाम में आतंकी हमने को लेकर कैंडल मार्च निकाला, जिसके माध्यम से उन्हें आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इस दौरान सबसे पहले कांग्रेस के पदाधिकारी सदस्य और शहर के लोग पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए उसके बाद एक जुलूस के रूप में हाथ में मोमबत्ती लेकर ढालपुर चौक पहुंचे। कांग्रेस नेता हरिचंद शर्मा ने बताया कि आतंकी हमले के विरोध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, कुल्लू, बंजार व मनाली विधानसभा कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारी और फ्रंट आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी जिला कांग्रेस कार्यालय कुल्लू में इकट्ठे हुए और पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों के लिए कैंडल लाइट पदयात्रा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यालय से एसपी, डी सी ऑफिस होते हुए कलाकेन्द्र होते हुए ढालपुर तक मौन जलूस निकाला। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष कुल्लू गोपाल कृष्ण महंत, मनु शर्मा, सेसराम चौधरी, संजय गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी सहित विभिन्न फ्रंटल आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें