फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पूजा के बाद चलीं विदाई की हवाएं, अपने धाम लौटे देवता

Wed, 08 Oct 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
दशहरा उत्सव के समापन मौके पर देव मिलन के बाद अपने देवालय लौटते देवी -देवता।-संवाद
विज्ञापन
शंख ध्वनि और ढोल-नगाड़ों की थाप पर पूजा-अर्चना के बाद किया देवालयों का रुख
विज्ञापन

सबसे पहले लौटे निरमंड, आनी और बंजार घाटी के देवलु, चार दिन करेंगे पैदल सफर

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के अंतिम दिन बुधवार को सुबह से ढालपुर मैदान से देवी-देवता का अपने देवालयों की ओर लौटने का क्रम शुरू हो गया।
पहले देव समाज के लोगों ने अपने-अपने देवी-देवताओं की पूजा अर्चना हर दिन की तरह अस्थायी शिविर में की। सुबह उठकर कारकून चश्मों और नलों से पानी लाए। इसके बाद शंख ध्वनि और ढोल-नगाड़ों की थाप पर पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद हारियान देवी-देवताओं के साथ देवालय की ओर लौटने लगे। सबसे पहले सुबह दूरदराज क्षेत्र निरमंड, आनी और बंजार घाटी के देवलुओं ने अस्थायी शिविर समेटे और ढोल-नगाड़ों के साथ रवाना हो गए। वे पैदल अपने देवालयों तक पहुंचेंगे। इसके लिए उन्हें तीन से चार दिन का सफर करना पड़ेगा। देवी-देवता रास्ते में कई जगह रात हारियानों के साथ गुजारेंगे। अलग-अलग पड़ाव पर देवी-देवता श्रद्धालुओं के मेहमान भी बनेंगे। बुधवार को ढालपुर से रवाना हुए देवी-देवताओं के साथ करीब 100 देवी-देवता रथ यात्रा में शामिल होने के लिए अपने अस्थायी शिविर में बैठे रहे। वे रथयात्रा में शामिल होने की रिवायत निभाने के बाद लौट रहे हैं।
विज्ञापन

जिले भर से आने वाले कई देवी-देवता ऐसे हैं जिनका रथ यात्रा में शामिल होना जरूरी होता है। उनके बिना दशहरा उत्सव के समापन की प्रक्रिया पूरी नहीं होती है। देवी हिडिंबा, बिजली महादेव सहित कई देवता ऐसे हैं, जिनका उत्सव में शामिल होना जरूरी होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें