After the fourth day, the buses of the corporation passed through the Atal Tunnel
रोहतांग/कुल्लू। भारी बर्फबारी से अस्तव्यस्त लाहौल घाटी का जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। वीरवार को अटल टनल रोहतांग से सभी तरह के वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। एचआरटीसी केलांग ने भी अपनी बस सेवा शुरू कर दी है।
निगम ने केलांग से सुबह के समय कुल्लू से केलांग, दोपहर करीब एक बजे मनाली से केलांग, केलांग से मनाली तथा दोपहर बाद केलांग से मनाली बसें शुरू कर दी हैं। टनल से होकर निगम की चार बसों के अलावा उदयपुर-सलग्रां, उदयपुर से तिंदी के बीच सेवा शुरू कर दी है। पांगी से मनाली के लिए भी बस सेवा शुरू हो गई है। हालांकि, बुधवार रात को पांगी-उदयपुर मार्ग एक जगह भूस्खलन से बंद हो गया था, जिसे बीआरओ के बहाल कर दिया है।
घाटी के कुछ मार्ग अभी बर्फबारी से अवरुद्ध हैं। केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगलचंद मनेपा ने बताया कि बुधवार को निगम ने केलांग से कोलंग तक निरीक्षण किया। बस कोलंग से आगे सड़क पर पानी जमने के कारण नहीं जा सकी। उदयपुर से तिंगरेट तक भी बस सेवा शुरू कर दी है।
--