फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली के बाद अब तेगूबेहड़ में बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक

Wed, 30 Jul 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में तय मानकों के अनुरूप स्थान न मिलने पर किया शिफ्ट
विज्ञापन

सोशल मीडिया में पोस्ट कर विधायक सुंदर ने कुल्लू वासियों को दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। स्वास्थ्य खंड जरी के तहत नागरिक अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा।
ऐसे में अब जिले में दो क्रिटिकल केयर ब्लॉक हो जाएंगे। पहला ब्लॉक स्वास्थ्य खंड नग्गर के तहत नागरिक अस्पताल मनाली में स्थापित है।
जिला मुख्यालय कुल्लू में तय मानकों के अनुरूप उचित स्थान न मिलने से ब्लॉक का निर्माण नागरिक अस्पताल तेगूबेहड़ में किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने पहले इसके लिए निरीक्षण के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के परिसर में स्थान चिह्नित किया था लेकिन जगह कम होने की वजह से इसे तेगूबेहड़ शिफ्ट करना पड़ा।
विज्ञापन


पर्यटन नगरी मनाली के नागरिक अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित कर दिया गया है। इसमें मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जिला मुख्यालय में स्थान और उपयुक्त जगह के फेर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक फाइलों में घूम रहा था। अब स्वास्थ्य विभाग को क्रिटिकल केयर ब्लॉक नागरिक अस्पताल तेगूबेहड़ में बनाने की अनुमति मिली है।
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में तय मानकों के अनुसार स्थान कम पाया गया है। इस वजह से अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण नहीं हो सकता। अब ब्लॉक नागरिक अस्पताल तेगूबेहड़ में स्थापित किया जाएगा। उधर, सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कुल्लू वासियों को बधाई दी है।
विज्ञापन


क्रिटिकल केयर ब्लॉक में ये मिलेंगी सुविधाएं
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए बहुमंजिला क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। इनमें कैंसर, हृदय, ब्रेन हेमरेज, न्यूरो की समस्या और आपात स्थिति में आए गंभीर बीमारियों के मरीजों का उपचार किया जाएगा। चिकित्सकों की तैनाती के साथ सभी प्रकार की मशीनें लगाई जाएंगी। इनमें आईसीयू, आइसोलेशन बेड के अलावा वेंटिलेटर और ऑक्सीजन जैसी सुविधाएं भी होंगी। इसके लिए अलग से चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। मरीज की सामान्य चिकित्सा, पीआईसीयू, गहन नर्सिंग देखभाल, हृदयगति, श्वास और रक्तचाप जैसी समस्याओं की निरंतर निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें