फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राजा घेपन का शगुन लगाने के बाद साधा लक्ष्य पर निशाना

Wed, 19 Feb 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जनजातीय जिला में जगदंग पूणा का आगाज, कल गूर करेंगे साल भर की भविष्यवाणी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला में बुधवार को जगदंग पूणा का आगाज हुआ। सिस्सू, जगदंग और यंगलिंग के ग्रामीणों के साथ राजा घेपन के गूर टशी आदि देवस्थल यंगलिंग थान में जाकर राजा घेपन की पूजा की।
विज्ञापन

राजा घेपन मंदिर के कपाट खुलने के बाद पहली बार बजंतरियों ने देव राग गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस साल सुख-सुविधा की कामना भी की गई। सिस्सू पंचायत ने देवकारज के चलते 15 जनवरी से शोर शराबा रोकने के लिए क्षेत्र में साहसिक गतिविधियों पर रोक लगाई है। बुधवार को घरों से बाहर आकर लोगों ने देवताओं का आह्वान ढोल-नगाड़ों से किया। उसके बाद सभी जगदंग गांव में एकत्रित हुए। इस दौरान यंगलिंग के ग्रामीणों ने जौ से बनी छांग, जौ के पके दाने में मक्खन मिलाकर राजा घेपन को शगुन अर्पित किया। इसके बाद धनुषबाण से लक्ष्य पर निशाना साधा गया। तीसरी बार कलछोर निकाल कर धनुषबाण को यथास्थान पर रखा गया। तीसरे शगुन के बाद सभी को प्रसाद बांटा गया। सिस्सू पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश कटोच ने कहा कि देवता राजा घेपन की पूजा की जाएगी। उसके बाद यहां के ग्रामीणों की जनसंख्या के आधार सत्तू से बनी केन देवताओं को समर्पित करने के बाद सभी घर के सदस्यों में बांटी जाएगी। राजा घेपन के हरुका शेर सिंह और शेर चंद ने कहा कि 21 को लमोही उत्सव के दिन देवता गुर के माध्यम से साल भर की भविष्यवाणी करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें