फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रशासन की हिदायत, ऊंचे इलाकों की ओर न जाएं सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। भारी बर्फबारी के कारण अटल टनल सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद हो गई है। मनाली-लेह मार्ग पर नेहरू कुंड से आगे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

नेहरू कुंड से सोलंगनाला तक पर्यटकों को फोर बाई फोर वाहनों में जाने की अनुमति दी गई। प्रशासन ने पर्यटकों को हिदायत दी गई है कि खराब मौसम में ऊंचे इलाकों को ओर न जाएं।
मनाली और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से ही भारी बर्फबारी हो रही है। अटल टनल के दोनों मुहाने बर्फ से लकदक हो गए हैं। परिणामस्वरूप मनाली-लेह मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल यातायात के लिए बंद हो गई है। पर्यटकों को नेहरू कुंड तक ही भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें