फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी

Sun, 29 Dec 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की महिला और कांगड़ा के युवक से बरामद हुआ था चिट्टा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। 43 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपियों को सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गौर रहे कि पुलिस ने पुलिस थाना मणिकर्ण के तहत आने वाले सूमारोपा में एक कॉटेज की गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी थी। तलाशी के दौरान एक आरोपी महिला (29) निवासी गोकुल पुरी, दिल्ली और रजत कुमार (29) निवासी बोहाल, डाकघर गदरोली, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा के कब्जा से 43 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। चिट्टा के साथ पकड़ी गई महिला ने कॉटेज को लीज पर लिया था। इस तरह की गतिविधियों में वह कब से शामिल है, पुलिस इसका पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि दोनों आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। दोनों से पूछताछ चल रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें