फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल से 38 वाहनों में 212 पर्यटकों को निकाला

Sun, 29 Dec 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी से सिस्सू और आसपास के क्षेत्र में फंसे थे पर्यटक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू/रोहतांग। (लाहौल-स्पीति)। मनाली-केलांग फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल होने से लाहौल में दो दिन से बर्फबारी के कारण फंसे पर्यटक भी घाटी से बाहर निकल पाए।
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति पुलिस ने दोपहर बाद से अब तक 38 वाहनों में 212 पर्यटकों को अटल टनल रोहतांग होकर सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। बर्फबारी के कारण जिला लाहौल एवं स्पीति की सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ था। सिस्सू और आसपास के क्षेत्र में पर्यटक फंस गए थे। लाहौल-स्पीति के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में, जिला पुलिस ने बीआरओ के साथ संयुक्त प्रयास करते हुए रास्तों को सुरक्षित और सुचारू किया। सभी खतरनाक स्पॉट्स का विश्लेषण कर उन्हें सुरक्षित किया गया। अब इन पर्यटकों को उनके गंतव्य की ओर सुरक्षित रूप से रवाना किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम लगातार पर्यटकों की सहायता के लिए गश्त कर रही है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों से आग्रह किया गया है कि वे सुरक्षित यात्रा करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें