फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दुकान में घुसकर दंपती और कर्मचारी से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। मनाली में मारपीट का मामला सामने आया है। स्थानीय दो युवकों पर दुकान में घुसकर दंपती और दुकान के कर्मचारी पर मारपीट के आरोप हैं। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अनि कुमार निवासी भरांइया दी धार जिला हमीरपुर, हाल निवासी कन्याल रोड रांगड़ी, उसकी पत्नी मनमाया और दुकान के कर्मचारी करण कुमार ने शिकायत दी कि 29 मई को शाम करीब 7 बजे आरोपी संजू और देशराज निवासी मनाली ने दुकान पर आकर उनके साथ लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया।
आरोपी संजू अक्सर दुकान पर आकर जबरन मुफ्त का सामान मांगता है। इसी रंजिश के तहत दोनों आरोपियों ने बेलचा और डंडों से हमला किया। घायलों का मेडिकल करवाया जा रहा है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें