पतलीकूहल/नग्गर (कुल्लू)। पतलीकूहल में 52 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया।
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू की टीम ने पतलीकूहल में किराये के कमरे में रह रहे आरोपी टिंकू (36) निवासी गांव जटेहड़ बिहाल, डाकघर कटराईं, कुल्लू के कब्जे से 52 ग्राम चिट्टा बरामद किया था।
बड़ी मात्रा में चिट्टा मिलने के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि आरोपी को अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने कहा कि नशे की मिली खेप के तार कहां-कहां जुड़े हैं, पुलिस इसका पता लगा रही है। नशे के खिलाफ कुल्लू पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। नशे का काला कारोबार करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्ती करेगी। संवाद