फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अकादमिक हिल्स बना सर्वश्रेष्ठ दल

Thu, 25 Jun 2026 11:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में सुत्रधार कला संगम के वा​र्षिक समारोह में अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल शमशी ओवर ऑल के ​
विज्ञापन
कुल्लू। सूत्रधार कला संगम कुल्लू के 49वें वर्षगांठ उत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल शमशी ने सर्वश्रेष्ठ दल का खिताब अपने नाम किया। तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता में जिलेभर के 20 विद्यालयों के करीब 1500 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल को सर्वश्रेष्ठ दल घोषित किया गया।
दूसरे स्थान पर साईं स्टार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर और तीसरे स्थान पर कुल्लू वैली स्कूल रामशिला रहा। प्रतियोगिता में प्रिंसेस सूत्रधार का ताज अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल शमशी की शिवेया ठाकुर के सिर सजा।
विज्ञापन

कुल्लू वैली वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामशिला की वंशिका फर्स्ट रनरअप और साईं स्टार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर की मन्नत सेकंड रनरअप रहीं।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अकादमिक हिल्स के रहमत ने पहला, साईं स्टार कुल्लू की अनुष्का ने दूसरा और डीएवी मौहल की सुकन्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। लोकगीत में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल पहले, भारत भारती दूसरे और कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल ढालपुर तीसरे स्थान पर रहा।
फिल्मी गीत में अकादमिक हिल्स पहले, डीएवी मौहल दूसरे और कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। शास्त्रीय गायन में अकादमिक हिल्स के निर्भय ने पहला, कैंब्रिज इंटरनेशनल के स्वरित ने दूसरा और कुल्लू कॉन्वेंट के माधव-नमन ने तीसरा स्थान पाया।
वाद्यवृंद में कुल्लू वैली स्कूल प्रथम, भारत भारती द्वितीय और कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल तृतीय रहा। समूह गान में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ कुल्लू द्वितीय और कुल्लू वैली स्कूल रामशिला तृतीय स्थान पर रहा।
फैशन शो में अकादमिक हिल्स प्रथम, लघु नाटक में साईं स्टार प्रथम, समूह नृत्य में कुल्लू वैली स्कूल प्रथम, लोकनृत्य (रिकॉर्डेड) में साईं स्टार प्रथम और कुल्लवी नाटी में भी साईं स्टार स्कूल पहले स्थान पर रहा। सर्वश्रेष्ठ दलों को ट्रॉफियों से नवाजा गया, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वालों को गिटार और तीसरा स्थान प्राप्त करने वालों को प्रमाणपत्र के साथ तबला प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें