कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कुल्लू इकाई ने विद्यार्थियों की सुविधा एवं मार्गदर्शन के लिए कुल्लू महाविद्यालय परिसर में सहायता केंद्र स्थापित किया है। यह सहायता केंद्र आर्ट्स ब्लॉक के समीप स्थापित किया गया है, जहां छात्र-छात्राओं को प्रवेश, नामांकन तथा अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं से संबंधित जानकारी और सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
इकाई उपाध्यक्ष अरमान ठाकुर ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से छात्र हितों के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से सहायता केंद्र की स्थापना की गई है। संवाद