फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जाम से जिभी, तीर्थन घाटी से किनारा कर रहे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन कारोबारियों को हो रहा नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर लग रहे जाम से बंजार घाटी के पर्यटन को नुकसान हो रहा है। खासकर जिभी घाटी के पर्यटन कारोबारियों की कमर टूट गई है। घाटी में लंबे ट्रैफिक जाम और व्यवस्थित कार्य योजना की कमी के कारण सैलानी जिभी और तीर्थन घाटी से किनारा करने लगे हैं।
अब पर्यटक शिमला से कल्पा-सांगला होते हुए सीधा लाहौल-स्पीति का रुख कर रहे है। इससे जिभी घाटी में पर्यटन व्यवसायियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। मई और जून में यहां उम्मीदों के मुुताबिक पर्यटक नहीं आ रहे हैं। खासकर होटल, टैक्सी और अन्य व्यवसायियों को इसका नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि हाईवे-305 की टारिंग का काम अगर मार्च और अप्रैल में किया होता तो घाटी में पर्यटन सीजन अच्छा चलता। हाईवे पर जाम से लोग परेशान हैं। कारोबारी राजेंद्र कुमार, जय सिंह, ललित कुमार और बंटी ने कहा कि मई से हाईवे की टारिंग हो रही है। इससे जाम लग रहा है और पर्यटकों को परेशानी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें