कुल्लू कॉलेज में मागों को लेकर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।-संवाद
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कुल्लू इकाई ने बुधवार को छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल करने और तीनों विश्वविद्यालयों में बढ़ाई गई फीस वापस लेने की मांग उठाई।
परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर देते हैं और उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। कुल्लू इकाई के सह सचिव सुभाष ने कहा कि फीस वृद्धि से विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
कार्यकर्ता शगुन ने छात्र संघ चुनाव जल्द बहाल करने की मांग दोहराई, जबकि इकाई उपाध्यक्ष अरमान ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से फीस वृद्धि का निर्णय वापस लेने की अपील की।