उदयपुर में आयोजित खेलकूद में 400 मीटर दौड़ में किरन और 600 मीटर में पुष्पा ने मारी बाजी
गोला फेंक में सुशांत और छात्रा वर्ग में जिया रहीं अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर के खेल परिसर में अंडर-14 वर्ग में छात्र एवं छात्राओं ने विभिन्न खेलों में खूब दमखम दिखाया। वीरवार को एथलेटिक्स के मुकाबले हुए। 100 मीटर दौड़ में जाहलमा स्कूल के अभिकल ने पहला स्थान हासिल किया।
केलांग के नवांग दूसरे और जाहलमा के गौरव एवं केलांग के चिराग संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में अभिकल, सत्यम और चिराग, 400 मीटर दौड़ में आसिम, नवांग और गौरव, 600 मीटर दौड़ में हाई स्कूल मूरिंग के आयुष, आसिम और सत्यम क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में 100 मीटर दौड़ में उदयपुर पाठशाला की संध्या पहले स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में संध्या और विद्या ज्योति पहले, स्मृति दूसरे और रिहाना तीसरे स्थान पर रहीं।
400 मीटर दौड़ में किरन, अक्षरा और राजश्री, 600 मीटर दौड़ में पुष्पा, पल्लवी और शबनम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग के गोला फेंक में मूरिंग पाठशाला के सुशांत ने 7.26 मीटर गोला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। आर्यन दूसरे और गौरव तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में आर्यन, शेखर और कुनाल, ऊंची कूद में आयुष, ईशान और सिदार्थ, लंबी कूद में अभिकल, आशीष और शेखर क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की गोला फेंक में उदयपुर पाठशाला की जिया ने 4.42 मीटर गोला फेंक पहला स्थान हासिल किया।
वंशिका दूसरे और सानिया तीसरे नंबर पर रहीं। डिस्कस थ्रो में अनुष्का, सानिया और वंशिका, ऊंची कूद में संध्या, अक्षरा और विद्या ज्योति क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में तिंदी पाठशाला की विद्या ज्योति ने पहला, स्मृति बौद्ध दूसरे और यशस्वी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार तोफा ने बताया कि शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मुकाबलों के साथ होगा। एथलीट में बेस्ट छात्र एवं बेस्ट छात्रा के साथ ओवरआल बेस्ट स्कूल घोषित भी किए जाएंगे। संवाद