फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सर्द हवा में गर्मजोशी भरी भीड़, पलों को यादगार बना गई याॅक की सवारी

Mon, 15 Dec 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल के कोकसर के पास बर्फ के बीच अठखेलियां करते पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
कोकसर और सिस्सू से ग्रांफू तक पहुंची सैलानियों की भीड़ ने बर्फ के बीच खूब की मस्ती
विज्ञापन

एक-दूसरे पर फेंके बर्फ के गोले, दिन भर ढलानों पर अठखेलियां करते नजर आए मेहमान

रत्न कटोच
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। कोकसर और सिस्सू से ग्रांफू तक पहुंची सैलानियों की भीड़ ने घाटी के पर्यटन स्थलों को जीवंत कर दिया। दिल्ली, गुजरात और अन्य राज्यों से आए पर्यटक बर्फ में खेलते और रोमांच का आनंद लेते दिखे। स्थानीय होम-स्टे और पर्यटन कारोबारियों की आमदनी में भी इजाफा हुआ जिससे घाटी के लोग खुश नजर आए।
सोमवार को सुबह दस बजते ही देश के कोने-कोने से आए मेहमानों ने कोकसर और ग्रांफू का रुख किया। कुछ पर्यटक बाईपास क्षेत्र में जमी बर्फ के बीच मस्ती करने पहुंचे। अधिकतर पर्यटक ग्रांफू स्नो पाॅइंट पर पहुंचे। सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब अठखेलियां कीं। उन्होंने बर्फ के गोले बनाकर एक-दूसरे पर फेंके। यॉक की सवारी से उन्हों ने इन पलों को यादगार बनाया।
विज्ञापन

ग्रांफू से आगे स्पीति की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया गया। कुछ वाहनों को रोहतांग की तरफ जाने की भी अनुमति दी गई। सोमवार को दिनभर स्नो पॉइंट पर्यटकों से भरे दिखे। ग्रांफू और बाईपास क्षेत्र में पर्यटक शाम चार बजे तक बर्फ में अठखेलियां करते रहे। पर्यटकों ने याॅक की सवारी का भी आनंद लिया। एटीबी पर भी रोमांच का सफर किया। इन गतिविधियों के दौरान कैमरे और मोबाइल से इन पलों को कैद करते दिखाई दिए।
जैसे-जैसे दिन बीतता गया, वैसे-वैसे पर्यटकों ने भी इन स्थलों से लौटना शुरू कर दिया। कई पर्यटक कोकसर और सिस्सू क्षेत्र में बने होम स्टे में ठहरने के लिए पहुंचे। अधिकतर पर्यटक मनाली लौट गए।

मनाली से सिस्सू-कोकसर गए 1500 से ज्यादा वाहन
मनाली से लाहौल के सिस्सू, कोकसर, ग्रांफू आदि पर्यटन स्थलों के लिए 1500 से अधिक वाहन टनल से घाटी में प्रवेश हुए लेकिन इनमें 800 वाहन कोकसर से आगे ग्रांफू, बाईपास की ओर निकले। करीब 700 वाहन सिस्सू और आसपास के इलाकों में पर्यटकों को लेकर पहुंचे। ऐसे में घाटी के पर्यटन स्थल सोमवार को पूरी तरह से पैक दिखे।
विज्ञापन


सैलानी बोले- बार-बार बुलाती है घाटी की सुंदरता
दिल्ली से आए रजत चौधरी, दिनेश कुमार और रजनी ने कहा कि सोमवार को कोकसर से आगे ग्रांफू तक जाकर बर्फ का आनंद लिया। इन पलों को मोबाइल में कैद कर लिया है। घाटी की सुंदरता को देखकर यहां बार-बार आने का मन कर रहा है। इससे क्षेत्र के पर्यटन व्यावसायियों का कारोबार भी चल पड़ा है। क्षेत्र में पर्यटकों की बढ़ती आमद से क्षेत्र के लोग भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें