फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रूजक शाऊंण मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
परंपराओं का निर्वहन कर मेले से देवालय लौटे देवता पंचाली नारायण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी में आराध्य देवता पंचाली नारायण को समर्पित पारंपरिक रूजक शाऊंण मेले में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का संगम देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु देव दर्शन के लिए पहुंचे। देव परंपराओं के अनुसार विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देवता पंचाली नारायण रविवार शाम अपने मुख्य मंदिर के लिए प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने देवता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम फसल की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला कमेटी रूजक के अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर ने कहा कि कमेटी की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों ने लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मेले में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मेले के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों और कुल्लू की समृद्ध देव संस्कृति की झलक देखने को मिली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें