फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गोशाला में घुसकर बर्फानी तेंदुए ने मार डालीं दो भेड़ें

Sun, 04 May 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल घाटी के गुंगशेल में आधी रात को गोशाला में घुस गया बर्फानी तेंदुआ
विज्ञापन

दो भेड़ें घायल, लोगों में भी दहशत का माहौल, बोले- निजात दिलाए विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले के गुंगशेल में बर्फानी तेंदुए ने गोशाला में घुसकर भेड़-बकरियों पर हमला कर दिया। इस घटना में दो भेड़ों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बर्फानी तेंदुआ आधी रात को गोशाला में घुसा। बताया जा रहा है कि एक भेड़ को तेंदुआ अपने साथ ले गया। वह रास्ते में मृत मिली है। एक मृत भेड़ गोशाला में बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से फुंचोग छेरिंग, निवासी गांव कियोर, तहसील लाहौल, जिला लाहौल एवं स्पीति, धर्मेंद्र, निवासी गांव व डाकघर केलांग, तहसील लाहौल, जिला लाहौल एवं स्पीति को नुकसान हुआ है। उधर, घटना की सूचना लोगों ने प्रशासन को दी। प्रशासन से पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। लोगों की मानें तो यह गांव जिला मुख्यालय केलांग के साथ लगता है। इस कारण लोग तेंदुए की दस्तक से खौफ में हैं। उन्होंने वन विभाग से भी मांग की है कि विभाग तेंदुए से लोगों और मवेशियों के बचाव के लिए उचित कदम उठाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें