फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर मंडी में 50 रुपये किलो से ज्यादा मिले मटर के दाम

Sun, 04 May 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के भुंतर सब्जी मंडी में मटर की पैकिग करने में जुटे कामगार। स्थानीय मंडी में 50 रूपये प्र
विज्ञापन
भाव में अचानक उछाल आने से खिले जिले के किसानों के चेहरे
विज्ञापन

दो-तीन दिन पहले 30 से 35 रुपये किलो बिक रहा था मटर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सब्जी मंडी में मटर के अच्छे दाम मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। भुंतर सब्जी मंडी में रविवार को मटर के दाम 50 पार पहुंच गए हैं। भुंतर सब्जी मंडी में सुबह ही किसान मटर लेकर आने शुरू हो गए। आढ़तियों ने बोली शुरू की। किसानों के अच्छी गुणवत्ता के मटर को 50 रुपये से अधिक दाम मिले।
भुंतर सब्जी मंडी में हर दिन क्विंटलों के हिसाब से मटर आ रहा है। तीन-चार दिन पहले तक मटर के दाम 30 से 35 रुपये तक किसानों को मिले थे, लेकिन रविवार को दामों में उछाल आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुंतर सब्जी मंडी के आढ़ती प्रेम, गुलशन, ईशान चौधरी और सोनू चौहान ने बताया कि रविवार को किसानों का उच्च गुणवत्ता वाला मटर मंडी में पहुंचा। इसके दाम भी किसानों को अच्छे मिले हैं। भुंतर सब्जी मंडी में भुंंतर के आसपास के इलाकों खोखन, परगानू, मौहल, गदौरी, पारला भुंतर के साथ लगते क्षेत्र, गड़सा और मणिकर्ण घाटी के किसान सब्जी और फल लेकर पहुंच रहे हैं। आढ़तियों की मानें तो अगर किसानों के उत्पाद की गुणवत्ता अच्छी रही और मटर की मांग बाजार में ठीक होगी तो आने वाले दिनों में भी मटर के साथ अन्य सब्जियों और फलों के दाम भी अच्छे मिल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें