फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गोभक्ति की आड़ में पाखंड पर किया करारा व्यंग्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जौली में एक गोभक्त से भेंट नाटक का किया मंचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ग्राम पंचायत मौहल के रणपाल स्थित नैना देवी महिला मंडल जौली में रेनबो थियेटर एंड आर्ट क्लब बदाह के कलाकारों ने प्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की रचना ‘एक गोभक्त से भेंट’ पर आधारित नाटक का मंचन किया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने धर्म, राजनीति और गो-रक्षा के नाम पर समाज में व्याप्त पाखंड और दोहरे चरित्र को व्यंग्यात्मक अंदाज में उजागर किया।
विज्ञापन

हरिशंकर परसाई की यह चर्चित रचना आस्था, जीव-दया और धर्म की आड़ में स्वार्थ साधने वाली मानसिकता पर तीखा प्रहार करती है। रेलवे स्टेशन पर लेखक और एक तथाकथित स्वामी के बीच हुई मुलाकात के प्रसंग को मंच पर जीवंत करते हुए कलाकारों ने अंधविश्वास, अतार्किक सोच और धार्मिक आडंबरों कटाक्ष किया। नाटक में जतिन, दीपांकुर, अक्षिता, रेणुका, इतिआशा, अभिनव, महेंद्र सिंह और इशिता सहित अन्य कलाकारों ने अभिनय किया। प्रभावशाली संवादों और व्यंग्यपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। नाटक की विषयवस्तु और कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा। आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों और महिला मंडल के सदस्यों ने भी प्रस्तुति की प्रशंसा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें