पुलिस को दी शिकायत, एक लाख 70 हजार में किया था ठेका
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की गड़सा घाटी के एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी है कि उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति ने उनके प्लम के बगीचे का ठेका कर पैसे दिए बिना ही भाग गया है।
युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। इसमें रूपेंद्र नाम के युवक ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने उनके बगीचे में करीब 70 पेड़ों में लगे फलों का 1 लाख 70 हजार रुपये में ठेका लिया था। इसके पैसे नहीं दिए। बार-बार पैसे मांगने के बाद बहाने लग गया और बाद में प्लम सारी फसल बटोर कर भाग गया। युवक ने कहा कि इसकी पुलिस को भी शिकायत दी है और पुलिस छानबीन करने में जुट गई है। उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया है कि वह भी इस तरह से बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ अपनी फसल का ठेका न करें, अन्यथा वह भी ठगी का शिकार हो सकते हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद