कुल्लू। सूत्रधार कला संगम कुल्लू की ओर से 25 नवंबर को अटल सदन में पहाड़ी सांझ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। शाम 5:30 से रात 10 बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा। संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और लोकनृत्य को मंच प्रदान करना तथा युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध लोक, शास्त्रीय एवं गजल गायक पीयूष राज होंगे। इसके अलावा सूत्रधार कला संगम के अनुभवी और युवा कलाकारों सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित कलाकार गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। बांसुरी और सितार की मधुर धुनें भी संध्या को खास बनाएंगी। संवाद