फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिजली महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
बिजली महादेव में रविवार को सावन महीने में बाबा के दर्शन के लिए उमडी श्रद्यालूओ की भीड़।-बिजली म
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। आराध्य देवता बिजली महादेव के मंदिर में सावन माह के दूसरे रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दूध, फल और जलाभिषेक किया और भोले के दरबार पर शीश नवाया। रविवार के चलते मंदिर में भक्तों और श्रद्धालुओं सहित पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महादेव के मंदिर में पूरे सावन महीने में श्रद्धालुओं का हुजूम लगा रहेगा। श्रद्धालु घनश्याम गौतम और मनोज शर्मा ने कहा कि सावन माह में सैकड़ों की संख्या में कुल्लू के अलावा प्रदेश और देश के श्रद्धालु और पर्यटक महादेव के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
रविवार को श्रद्धालुओं ने भोले नाथ से सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। बिजली महादेव के पुजारी मदन शर्मा ने कहा कि मंदिर में भजन कीर्तन भी हुआ। पूर्व पंचायत समिति सदस्य हेमराज शर्मा ने लोगों से आग्रह किया है कि मंदिर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और मंदिर की पवित्रता को बनाए रखें। देवता के कारदार विनेंद्र जम्बाल ने कहा कि मंदिर में पूरे सावन महीने में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। इसके लिए मंदिर कमेटी और हारियानों ने खास प्रबंध किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


...जाम से पैदल पहुंचे महादेव के दरबार
कुल्लू-बिजली महादेव सड़क पर सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहा। ऐसे में श्रद्धालुओं को कई किलोमीटर पैदल चलकर महादेव के दर्शन के लिए पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें