फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवी-देवताओं के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान सोमवार को ढालपुर में देवी-देवताओं के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े। उत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को सभी देवी-देवता अपने-अपने देवालयों के लिए रवाना होंगे। सोमवार को श्रद्धालुओं के पास देवताओं के दर्शन करने का आखिरी मौका रहा।
विज्ञापन

सुबह पूजा-अर्चना के बाद ही देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई, जो दिनभर जारी रही। शहर के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए अस्थाई शिविरों में पिछले दिनों के मुकाबले सोमवार को अधिक भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
उत्सव के अंतिम चरण में देव परंपराओं से जुड़ने के लिए दूर-दूर से लोग ढालपुर पहुंचे। इस दौरान ढालपुर में विराजमान देवता जुआणी महादेव से देव मिलन के लिए सिमसा के देवता कार्तिक स्वामी पहुंचे। दोनों देवताओं का भव्य देव मिलन हुआ। इस धार्मिक परंपरा को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। देव मिलन के बाद शाम करीब चार बजे देवता मोहल्ला के लिए रवाना हुए। मंगलवार को दशहरा उत्सव के समापन के साथ ही देवी-देवता अपने-अपने देवालयों की ओर लौटेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें