फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढूंगरी मेले में हुआ भव्य देव समागम, मेला मैदान में कुल्लवी नाटी पर मचा खूब धमाल

Thu, 16 May 2024 08:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

जिला कुल्लू में ऐतिहासिक ढूंगरी मेले के तीसरे दिन देव समागम में लगभग 15 देवी देवताओं ने अपनी हाजरी लगाई। इस दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पारंपरिक परिधानों में नाटी डाली। 
विज्ञापन
ढूंगरी मेले के तीसरे दिन देव समागम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐतिहासिक ढूंगरी मेले के तीसरे दिन देव समागम देखने हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। देव समागम में लगभग 15 देवी देवताओं ने अपनी हाजरी लगाई। इस अवसर पर मेला मैदान में कुल्लवी नाटी आकर्षण का केंद्र रही। तीन गांवों ओल्ड मनाली, नसोगी और छियाल के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पारंपरिक परिधानों में नाटी डाली। 

विज्ञापन


तीसरे दिन मेले में माता हिडिंबा, मनु ऋषि, कंचन नाग, शिर्घन नाग, फाहली नाग, सृष्टि नारायण, विष्णु भगवान, बटाहर के नाग देवता, पनगां के जगथम , शांडिल ऋषि, वीरनाथ, कार्तिक स्वामी, जमलू देवता, पराशर ऋषि, शंख नारायण आदि देवता शामिल हुए। देवी देवताओं का भव्य मिलन देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने देवी देवताओं का आशीर्वाद लिया और सुख समृद्धि की कामना की। ढूंगरी में अब मेला संपन्न हो गया है। अब ओल्ड मनाली, नसोगी और छियाल में मेले की धूम रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें