फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बारिश के बीच भी उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Mon, 21 Apr 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के बदाह में कटियाली जातर के दौरान देव नृत्य करते देवता बिजली महादेव और देवता पिरड़ी महाद
विज्ञापन
भक्तों ने नवाया शीश, परंपरा के बने साक्षी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित बदाह के कटियाली में देव परंपराओं का निर्वहन किया। देवता बिजली महादेव के सम्मान में मेला मनाया गया।
पूरा दिन रुक-रुक हो रही बारिश के बीच कटियाली में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु देवता बिजली महादेव और देवता पिरड़ी महादेव के दर्शनों के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने दोनों देवताओं के समक्ष शीश नवाया और देव परंपरा के साक्षी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि मेला के लिए देवता बिजली महादेव और पिरड़ी महादेव गत रविवार शाम को कटियाली पहुंचे थे और सोमवार को दोनों देवताओं ने देव विधि से मेले की परंपरा का निर्वहन किया। दोपहर करीब 02:30 बजे दोनों देवताओं को मंदिर से बाहर निकले। इसके बाद कटियाली सौह में देव खेल और देव नृत्य की परंपरा को निभाया। दोपहर बाद दोनों देवता देवालय की ओर वापस लौटे। पिरड़ी नामक स्थान तक कटियाली से दोनों देवता साथ रहे। पिरड़ी से देवता बिजली महादेव खराहल घाटी में स्थित अपने मंदिर त्रांबली पहुंचे। देवता पिरड़ी महादेव पिरड़ी गांव में स्थित देवालय लौटे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें