फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दारचा-शिंकुला-पदम मार्ग पर यातायात ठप, सैलानियों के दारचा से आगे जाने पर प्रतिबंध

Mon, 21 Apr 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
शिंकुला दर्रा पर 90 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी, शीतलहर की चपेट में जनजातीय जिला
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति में तीन दिन से बारिश-बर्फबारी जारी, पदम में भी दो फीट तक हिमपात
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में तीन दिन से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। इससे घाटी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में 5 से 10 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। शिंकुला दर्रा में लगभग 90 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। भारी बर्फबारी के कारण दारचा-शिंकुला-पदम सड़क यातायात के लिए बंद हो गई है।
बीआरओ ने पिछले दिनों ही इस मार्ग को खोला था।प्रशासन ने पर्यटकों के दारचा से आगे जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
उधर, जांस्कर मुख्यालय पदम में भी करीब दो फीट तक बर्फ गिरी है। इधर, बारालाचा, कुंजम और रोहतांग दर्रा में भी ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी के बावजूद अटल टनल होकर मनाली-केलांग के बीच वाहनों की आवाजाही जारी है। बीआरओ 94 के निर्देश पर सड़क निर्माण कर रही निजी कंपनी ने ग्रांफू से लोसर की तरफ बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने बर्फ हटाने के लिए दो मशीनों को तैनात किया है। बताया कि आधा किमी के दायरे से बर्फ हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजा बर्फबारी के बाद घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस कारण लोगों ने अपने घरों में तंदूर जलने शुरू कर दिए हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद कोकसर, जिस्पा और सिस्सू में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने बताया कि ताजा बर्फबारी के बाद दारचा-शिंकुला-पदम सड़क यातायात के लिए बंद हो गया है। पर्यटकों को दारचा से आगे जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें