फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच विभागीय अधिकारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति में पांच विभागों के अधिकारियों को पंचायत समिति की बैठक में न आना महंगा पड़ गया। इन विभागों के अधिकारियों की उपस्थित न होने के कारण विकास कार्य पर चर्चा नहीं हो पाई। वहीं, आगे की रूपरेखा भी तैयार नहीं हो सकी। जबकि, कई प्रस्तावों को बिना चर्चा के ही पास करना पड़ा। इसके चलते पांच विभाग के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को केलांग के पंचायत समिति भवन में बैठक पंचायत समिति अध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि तो हाजिर रहे, लेकिन विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि बैठक से नदारद रहे। पंचायत समिति अध्यक्ष संजीव कुमार ने क हा कि बैठक में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग और बागवानी विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग नहीं लिया। उन्होंने कहा कि इन सभी विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
उन्होंने कहा कि विभागों के प्रतिनिधियों के शामिल नहीं होने से प्रस्तावों को बिना चर्चा के ही पास करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस दौरान कृषि कार्यों को मनरेगा में शामिल करने का प्रस्ताव भी पास किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति उपाध्यक्ष तंजिन नोरवू, सुखदास, अनिल सहगल, सुखदेई, रामदासी, मणि देवी, राम देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें