फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में कर्मचारी गुट अामने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ में चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां महासंघ ने कार्यकारी अध्यक्ष के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की बात की है। वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष लेख राम गुलशन ने कहा कि सेस राम को महासंघ की प्राथमिक सदस्यता से पहले ही निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने उन पर हमला करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को जेसीसी बैठक के लिए बनाए जाने वाले मांग पत्र की हिंदी और अंग्रेजी में परिभाषा का मतलब नहीं पता, वह कर्मचारियों की समस्या का क्या समाधान कर पाएगा? उन्होंने कहा कि ऐसे में सेस राम की अध्यक्ष पद पर तैनाती तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी महासंघ का अधिवेशन 31 अक्तूबर को ही होगा। इसमें अध्यक्ष सहित अन्य रिक्त चल रहे पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव महासंघ के पूर्व अध्यक्ष प्रेम चंद कौंडल की देखरेख में होंगे। उन्होंने कहा कि इस अधिवेशन में वरिष्ठ कर्मचारी नेता प्रीतम बौद्ध बतौर पर्यवेक्षक बैठक में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन

इधर, जिला कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सेस राम ठाकुर का कहना है कि कुल्लू में कर्मचारी एक हैं।
उधर, कर्मचारी महा संघ के राज्य अध्यक्ष एसएस जोगटा का कहना है कि प्रदेश में सभी कर्मचारियों के गुटों को एक किया गया है। कुल्लू में भी सेस राम को नियम अनुसार अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपनी मर्जी से अधिवेशन बुला रहा है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिवेशन में आए कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई से गुरेज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें