फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार के सिंधवा में दो मकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। बंजार घाटी के सिंधवा में मंगलवार देर रात आग की घटना में ढाई मंजिला दो मकान राख हो गए। इस अग्निकांड में आठ परिवारों के सदस्य बेघर हो गए हैं। आग की इस घटना में साथ लगते कुछ घरों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लोगों के मुताबिक अगर अग्निशमन केंद्र होता तो काफी हद तक आग पर काबू पाया जा सकता था। जब तक जिला मुख्यालय कुल्लू से दमकल वाहन पहुंचा, तब तक सब कुछ राख हो चुका था। बताया जा रहा है कि इन दोनों घरों में करीब 14-14 कमरे बने हुए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार करीब दस बजे सिंधवा निवासी सुख देव राणा, शमशेर सिंह, भूपेंद्र सिंह राणा, उत्तम सिंह ठाकुर, भगवान दास, गुलाब सिंह, भवानी सिंह तथा सुंदर सिंह के दो साझे मकानों में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की घटना से दोनों मकान में रह रहे आठ परिवारों के सदस्य सड़क पर आ गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयानक थी कि चंद घंटों में लकड़ी से निर्मित मकान राख के ढेर में तबदील हो गए। जानकारी के अनुसार अग्निशमन केंद्र कुल्लू से वाहन एक घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंचा। उसके बाद वाहन कर्मियों ने अन्य घरों को बचाया। दमकल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। एसडीएम बंजार वीरेंद्र शर्मा, एसएचओ चिंतराम सहित कांग्रेस नेत्री शारदा कटोच ने भी मौके का जायजा लिया। इस अग्निकांड में पड़ोसियों हीरा लाल और महेंद्र सिंह के मकान को भी आंशिक नुकसान हुआ है। उधर, एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने प्रशासन की ओर से फौरी राहत के रूप में प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपये सहित राशन, बर्तन और कंबल दिए। उन्होंने प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें