फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पंचायत समिति, जिला परिषद के मतों की गिनती के लिए लगेंगे 98 टेबल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गणना के लिए जिला प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। जिला परिषद के 14 वार्डों की मतगणना के लिए 6 स्थानों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

मतगणना के लिए 98 टेबल लगेंगे और 588 कर्मचारी सेवाएं देंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि पंचायत समिति और जिला परिषद की मतगणना 31 मई को सुबह 9 बजे शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए मतगणना अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। विकास खंड कुल्लू की मतगणना राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला खोरी रोपा में होगी, जहां 20 टेबल स्थापित किए जाएंगे। विकास खंड भुंतर के लिए मतगणना केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर बनाया गया है, जहां 12 टेबल लगाए जाएंगे।
विकास खंड बंजार की मतगणना आंबेडकर भवन बंजार में होगी तथा यहां 15 टेबल स्थापित होंगे। विकास खंड आनी की मतगणना राजकीय महाविद्यालय आनी में होगी, जहां 15 टेबल पर यह प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विकास खंड निरमंड की मतगणना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निरमंड में होगी तथा मतगणना के लिए 15 टेबल स्थापित किए गए हैं। विकास खंड नग्गर की मतगणना तिब्बतियन स्कूल पतलीकूहल में होगी और इसके लिए 21 टेबल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना की वेबकास्टिंग भी की जाएगी। मतगणना के लिए पर्याप्त स्टाफ के साथ-साथ रिज़र्व स्टाफ की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें