फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पिंक केंद्र में होगी बीडीसी और जिप चुनाव की मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पंचायत समिति एवं जिला परिषद (जिप) सदस्य पदों के लिए हुए मतदान की गणना पिंक मतगणना केंद्र में होगी। यह बात उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) किरण भड़ाना ने कही। उन्होंने कहा कि मतगणना की शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केलांग के परीक्षा भवन में द्वितीय रिहर्सल आयोजित की गई।
विज्ञापन

मतगणना केंद्र को इस बार विशेष रूप से पिंक मतगणना केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। मतगणना से जुड़े सभी कार्य महिला कर्मचारियों की ओर से संपन्न किए जाएंगे। खंड विकास अधिकारी डॉ. विवेक गुलेरिया ने कहा कि मतों की गिनती के लिए सात टेबल स्थापित किए गए हैं।
कहा कि पूर्वाभ्यास का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि वास्तविक मतगणना के दौरान किसी प्रकार की समस्या न आए। इस दौरान उपमंडलाधिकारी केलांग कुनिका एकर्स, उदयपुर अलीशा चौहान तथा तहसीलदार केलांग विकास कुमार, नायब तहसीलदार शेर सिंह, पंचायत निरीक्षक अंकित उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें