फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में की जाएगी 300 चालकों की भर्ती : गोविंद ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह में होगी 300 चालकों की भर्ती
विज्ञापन

जिला स्तरीय मेले के समापन पर गोविंद सिंह ठाकुर ने दी सौगात
आनी को मिला एचआरटीसी सब डिपो और स्टेडियम
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। कुल्लू जिला के आउटर सिराज क्षेत्र को प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी के सब डिपो की सौगात दी है। शुक्रवार को चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेले के समापन अवसर पर वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सब डिपो का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने आनी में ही लगभग 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम का शिलान्यास भी किया।
मेले के समापन अवसर पर आनी मैदान में जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि सब डिपो की स्थापना से समूचे सिराज क्षेत्र में बसों की कोई कमी नहीं रहेगी। लुहरी में बस अड्डे के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। कंडक्टरों के 1235 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अब एक माह में 300 ड्राइवरों की भर्ती भी की जाएगी। जिससे प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों को पर्याप्त बस सेवाएं उपलब्ध होंगी। जलोड़ी के आसपास ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही सरयोलसर झील के किनारे बाड़ लगाने और इसकी सड़क व रास्ते के लिए वन विभाग के माध्यम से धनराशि का प्रावधान किया जाएगा। बागा सराहन क्षेत्र में साहसिक खेलों की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन

मंत्री ने टकरासी में वन विश्राम गृह के लिए बीस लाख और मेला कमेटी को 51 हजार देने की घोषणा भी की। आनी में उपयुक्त जगह उपलब्ध होने पर जिम की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल सागर, मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम चेत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर, महामंत्री दुनी चंद ठाकुर, करसोग के विधायक हीरा लाल, बीडीसी अध्यक्ष अंजना भारती, भाजपा नेता गंगाराम चंदेल और योगेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


वालीबॉल में डाक विभाग, रस्साकशी
स्पर्धा में डीम की टीम ने मारी बाजी
आनी मेले के दौरान आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल डाक सर्कल की टीम ने पंजाब को हराकर खिताब जीता। वहीं ग्रामीण वर्ग में लगौटी प्रथम और बिसलाधार द्वितीय रही। रस्साकशी के फाइनल में महिला मंडल डीम ने महिला मंडल खनाग को मात दी। इन प्रतियोगिताओं के संचालन में इंजीनियर नवल ठाकुर और अन्य अधिकारियों ने सराहनीय योगदान दिया। नाटी प्रतियोगिता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ने जीती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें