फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बहाल नहीं हुआ कुल्लू-मनाली वामतट

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी बहाल नहीं
विज्ञापन

हुआ कुल्लू-मनाली वामतट
बसों की आवाजाही बंद से पर्यटक और आमजन परेशान
ज्यादा किराया देकर टैक्सी और ऑटो में हो रहा सफर
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग मंगलवार को दूसरे दिन भी बसों के आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो सका है। ऐसे में वामतट होकर बसों के नहीं चलने से पर्यटकों के साथ ऊझी घाटी की हजारों आबादी को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों को जगतसुख के पास धंसी सड़क से टैक्सियों और ऑटो में भारी भरकम किराया देकर सफर करना पड़ रहा है।
वहीं लोक निर्माण विभाग ने पर्यटन सीजन और वामतट के लोगों की समस्या को देखते हुए निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। ऐसे में बुधवार तक रोड के पूरी तरह से बड़े वाहनों के लिए खुलने की उम्मीद है। सड़क के बंद रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वामतट के बसों के लिए बंद होने से कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे-21 पर दबाव अधिक बढ़ गया है। फोरलेन का निर्माण के चलते जगह-जगह जाम भी लग रहा है। जिससे पर्यटकों और आम लोगों की समस्या और भी बढ़ गई है। जगतसुख के पास सड़क धंसने से हरिपुर कॉलेज और स्कूलों विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राम सिंह, भीम सिंह, जय प्रकाश, संजू, टेक सिंह, देव राज, चमन तथा खुशाल सिंह ने कहा कि वह वाया नग्गर होकर मनाली गए थे लेकिन जगतसुख से आगे उन्हें टैक्सी से मनाली जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में आरएम कुल्लू के अनुसार मार्ग बंद होने से वामतट से बस सेवा बाधित है। निगम की बसें नग्गर से जगतसुख तक ही जा रही हैं। एसडीओ लोक निर्माण विभाग पवन राणा ने बताया कि विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य आरंभ कर दिया गया है तथा जल्द से जल्द तैयार यातायात बहाल करने के लिए प्रयास किया जा रहा है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें