फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों में बर्फ पड़ते ही दोगुना पहुंची पर्यटकों की संख्या

विज्ञापन
rohtang - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। स्थानीय प्रशासन ने सावधानी के तौर पर सोलंगनाला को अभी तक पर्यटकों की आवाजाही के लिए नहीं खोला है। हालांकि पहाड़ों में हुई ताजा बर्फबारी से मनाली के पर्यटन कारोबार को पंख लग गए हैं। 11 दिसंबर से कुल्लू-मनाली की पहाड़ियों में हो रही बर्फबारी की सूचना पाकर देशभर के पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है।
विज्ञापन

तीन दिनों में ही बर्फ के दीदार के लिए पर्यटकों की संख्या 15 फीसदी से बढ़कर दोगुनी 30 फीसदी पहुंच गई है। वहीं ऑन लाइन बुकिंग ने भी तेजी पकड़ ली है। कुल्लू, मनाली, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के साथ सोझा और जलोड़ी दर्रा में हुई बर्फ विंटर सीजन को पंख लगाएगी। एक तरफ बर्फ से लकदक वादियां जहां पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र बन गई हैं तो वहीं सोलंगनाला, गुलाबा, मढ़ी, बाहंग और कोठी में बिछी बर्फ की चादर से कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। इस संबंध में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, विवेक कूपर, राजेश कुमार तथा मोहर सिंह ने कहा कि 11 दिसंबर को हुई बर्फबारी के बाद होटलों के कमरों की आक्युपेंसी 30 प्रतिशत तक पहुंच गई है। क्रिसमस और नववर्ष के लिए भी ऑन लाइन बुकिंग में इजाफा होने लगा है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि पर्यटकों को ठहरने की पूरी व्यवस्था है। पर्यटकों को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। वहीं इस संबंध में एसडीएम मनाली एचआर बेरवा ने कहा कि रोड के बहाल होते ही मौसम को भांप कर पर्यटकों को सोलंगनाला भेजा जाएगा।एनजीटी की ओर से गत दिनों मनाली के 1700 होटलों की जांच के लिए गठित कमेटी के बाद पर्यटन कारोबार एकाएक गिर गया था। इसका असर आनलाइन बुकिंग पर भी पड़ गया था और 30 फीसदी तक बुकिंग में गिरावट आ गई थी। गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली के पर्यटन को कोई समस्या नहीं है इसको लेकर ट्रेवल एजेंटों द्वारा पर्यटकों को अवगत करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें