फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस घराने के कलाकार बिखेरेंगे सुरों का जादू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सौजन्य से श्याम संगीत सम्मेलन समिति कुल्लू की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सात फरवरी को देवसदन कुल्लू में होने वाले श्याम संगीत सम्मेलन में बनारस घराने के प्रसिद्ध कलाकार डॉ. दीपाकर कश्यप तथा डॉ. प्रभाकर कश्यप अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे।
विज्ञापन

श्याम संगीत सम्मेलन समिति की बैठक अध्यक्ष डॉ. सूरत ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। डॉ. सूरत ठाकुर ने बताया कि स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम लाल ठाकुर की जयंती पर पिछले 17 वर्षों से कुल्लू में शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें शास्त्रीय संगीत के देश के ख्याति प्राप्त कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं। इस वर्ष 18वां संगीत सम्मेलन उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सौजन्य से करवाया जा रहा है। इसमें पद्म विभूषण पंडित राजन साजन मिश्रा के शिष्य दूरदर्शन व आकाशवाणी के प्रथम श्रेणी के कलाकार डॉ. प्रभाकर और दीवाकर बंधु प्रस्तुत देंगे। पंजाब हरियाणा के प्रसिद्ध सितारवादक डॉ. हरविंदर कुमार शर्मा सितार पर अपनी अंगुलियों का कमाल दिखाएंगे। उनके साथ हरप्रीत सोनू तबले पर संगत करेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन होंगे। डॉ. सूरत ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रवेश निशुल्क है। सभी शास्त्रीय संगीत प्रेमी कार्यक्रम में आमंत्रित हैं। इसके लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया जा चुका है। बैठक में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित विद्या सागर, उपाध्यक्ष रेणुका शर्मा, महामंत्री अच्छर सिंह, कोषाध्यक्ष निशांत गौतम, कार्यकारिणी सदस्य मंजू बाला, शोभा शर्मा, अलका आचार्य, अमित महंत, तोप सिंह, प्रोफेसर भूपिंदर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें