फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी 45 रूट नहीं हो सके बहाल

विज्ञापन
मनाली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/मनाली/बंजार। तीन दिनों तक हुई बर्फबारी और बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है। इससे घाटीवासियों के साथ मनाली पहुंचे पर्यटकों ने राहत की सांस ली है। कुल्लू व लाहौल घाटी में हुई भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त चल रहा है।
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा में रविवार रात को भी ताजा बर्फबारी हुई है। दर्रा में 180 सेंटीमीटर, मढ़ी में 100 सेंटीमीटर तथा जलोड़ी दर्रा में 45 सेंटीमीटर बर्फ रिकॉर्ड की गई है। औट-आनी-सैंज हाईवे 305 समेत करीब 45 रूट अभी भी अवरुद्ध चल रहे हैं। हिमखंड गिरने के खतरों को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। सोलंगनाला में सैलानियों का हुजूम उमड़ गया है। मौसम खुलते ही सैकड़ों सैलानी सोमवार सुबह मनाली से सोलंगनाला के लिए रवाना हुए और यहां बर्फ को देख कर गदगद हो गए। पर्यटकों ने एक दूसरे पर बर्फ के गोले फेंके। स्कीइंग के साथ स्नो स्कूटर की सवारी कर अपने सैर सपाटे को यादगार बनाया है। उधर, बर्फबारी से कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग भी बस सेवा के लिए बहाल हो गया है। इससे वामतट के लोगों ने राहत की सांस ली। करीब डेढ़ फुट बर्फ से बंद हुआ औट-आनी-सैंज हाइवे 305 को बहाल करने में एनएच अथॉरिटी जुट गया है। अथॉरिटी ने स्नो कट्टर के साथ घियागी से बर्फ हटाने का अभियान शुुरू कर दिया है। बर्फबारी से कई गांवों का आपसी संपर्क कट गया और लोग जान जोखिम डालकर पैदल आवाजाही करने को विवश हैं। उधर, एनएच 305 के सहायक अभियंता अरविंद भारद्वाज ने कहा कि सोझा से घियागी तक बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया और छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर फिसलन का खतरा बना है। ऐसे में चालक लोगों की सुरक्षा को देखते हुए आवाजाही न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें