फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस रिमांड पर भेजे हेरोइन तस्करी आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। भुंतर पुलिस की ओर से तीन युवकों से पकड़ी 43 ग्राम हेरोइन मामले में आरोपियों को कुल्लू अदालत ने तीन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है। कागजी प्रक्रिया को पूरा करते हुए भुंतर पुलिस ने तीनों युवकों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें आठ जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि इन लोगों ने कहां से हेरोइन को लाया, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। गौर हो कि भुंतर पुलिस ने बजौरा नाके में कुल्लू से मंडी जा रही एचआरटीसी की एक बस में सवार दो युवकों से तलाशी करने पर 35 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। भुंतर के सैनिक चौक के पास पुलिस ने कुल्लू से जा रही एक निगम की बस में चेकिंग कर एक युवक से 8 ग्राम हेरोइन बरामदी की। पुलिस ने मोहित कुमार तथा अमित कुमार निवासी मंडी तथा अजय कुमार निवासी धर्मशाला से पूछताछ कर रही है। उधर, जरी के चीलामोड़ के पास 200 ग्राम चरस के साथ पकड़े व्यक्ति को भी अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस मलाणा निवासी चंदे राम से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें