फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिरड़ी में बेतरतीब कूड़े से फिर आने लगी बदबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। पिरड़ी में डंपिंग साइट में नगर परिषद की ओर से बेतरतीब तरीके से फेंके जा रहे कूड़े के विरोध में रविवार को वन अधिकार समिति की बैठक हुई। इसमें पिरड़ी डंपिंग साइट पर चिंता जताई।
विज्ञापन

समिति ने आरोप लगाया कि बेतरतीब ढंग से फेंके गए कूड़े से एक बार फिर से स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डंपिंग साइट से बदबू आ रही है। समिति के अध्यक्ष जोगिंद्र ने कहा कि नगर परिषद कुल्लू की ओर से दशहरा के दौरान यहां कूड़ा डंप किया है। वह सब बेतरतीब तरीके से फेंका गया है। कूड़ा डंपिंग साइट के बाहर कुछ नदी में गिर गया है। कूड़े के निष्पादन के लिए यहां पर दवाइयां आदि का छिड़काव भी करना चाहिए था, जो नहीं किया गया। इसके परिणामस्वरूप डंपिंग साइट से फिर बदबू आने लगी है। हाईकोर्ट से नगर परिषद को आठ सप्ताह की मोहल्लत मिली है। हाईकोर्ट ने नगर परिषद को इस अवधि के अंदर नई डंपिंग साइट का चयन कर उसे चालू करने को कहा है। लेकिन नगर परिषद और प्रशासन मामले को लेकर गंभीर नहीं है। अभी तक नई डंपिंग साइट तलाशने को लेकर किसी प्रकार की मुहिम शुरू नहीं की गई है। नगर परिषद के रवैये पर वन अधिकार समिति ने हैरानी जताई है। कहा कि नई डंपिंग साइट न ढूंढने पर इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस दौरान वन अधिकार समिति के अभय चौधरी, टिक्कम राम, अरुण, कुसुम, मीना, कुब्जा राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें