फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएस भारद्वाज, टिवंकल ने नचाए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। विधानसभा क्षेत्र कुल्लू के अंतर्गत आने वाली पार्वती वैली की फाटीपीणी में शाउण मेला धूमधाम से मनाया गया। माता भागासिद्घ के सम्मान में मनाए गए शाउण मेले में देवता नारायण और काईस की माता दशमी वारदा ने लाव-लश्कर के शिरकत की। इस दौरान देवी-देवताओं का भव्य देव मिलन हुआ, जिसे देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। राहुल ने शानदार डांस पेश किया। जीत राम ने कुल्लवी गीत पर वाहवाही लूटी। लोक कलाकार टिवंकल और बीएस भारद्वाज ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टिवंकल ने नीलू पुजारिया, सैंज म्हारा होटला, लाहुली बौसी सेसु पंडिता वे, नैणू लाड़िए आदि नाटियां प्रस्तुत कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। सराजी ब्लास्ट के नाम से मशहूर बीएस भारद्वाज ने किंहा जीणा भाभिए, हे मामा, ब्रेस्तु मलाणिया, दिल लाणा ओ रीना आदि गीत से दर्शकों को खूब नचाया। ढाले राम कुल्लवी ने भी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने पारंपरिक परिधानों में सजकर कुल्लवी नाटी डाली। दो दिवसीय शाउण मेले मेें नारायण युवक मंडल कझियारी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें युवा कांग्रेस कुल्लू ब्लॉक अध्यक्ष हीरा लाल पुजारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। ग्राम पंचायत तलपीणी की प्रधान कमला देवी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। हीरा लाल पुजारी ने कहा कि मेले लोगों में आपसी मेलजोल बढ़ाते हैं। शारनी-पीणी सड़क का कार्य जो ठेकेदार ने बंद रखा है, उसे शुरू करने का आग्रह किया जाएगा। अन्यथा युकां धरने पर बैठने से गुरेज नहीं करेगी। इस दौरान युवा कांग्रेस के जगदीश, मानचंद, युवक मंडल सदस्य गुरदयाल, देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें