फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार के दर्जनों सरकारी डिपुओं में तेल, चीनी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के दर्जनों सरकारी डिपुओं में लोगों को तेल और चीनी नहीं मिल रही है। हालांकि बीपीएल व अंत्योदय परिवार के लोगों को चीनी का मासिक कोटा मिल रहा है। क्षेत्र की 36 पंचायतों के लोग सस्ते राशन से वंचित हो रहे हैं। ऐसे में उनको बाहरी दुकानों से महंगे दामों पर चीनी और तेल आदि खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अगस्त माह बीतने को है। लेकिन चीनी व तेल की खेप बंजार के डिपुओं में अभी तक नहीं पहुंची। ग्रामीण रामेश्वरी, फूला देवी, महेश, भीमा देवी, रजनी ठाकुर, डोलमा देवी, कृष्णा देवी, उषा देवी, तीलका, भीमा, बिमला देवी, कला देवी आदि का कहना है कि जनता को सस्ते राशन का लाभ नहीं मिल रहा है और इससे उनकी रसोई का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। लोगों ने कहा कि कुछ महीनों को छोड़ कर कभी भी सरकारी डिपुओं में लोगों को पूरा सामान नहीं मिलता है। लोगों ने सरकार व खाद्य आपूर्ति विभाग से मांग की है कि जल्द ही बंजार के सरकारी डिपुओं में तेल और चीनी भेजी जाए, ताकि गरीब लोगों को राहत मिल सके। उधर, खाद्य निरीक्षक बंजार डीआर ठाकुर का कहना है कि तेल की सप्लाई अभी तक नहीं आई है। बीपीएल परिवारों को चीनी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें